{"_id":"6b01fa6166c7932637024be1","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-143169-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 100 से अधिक जड़ी-बूटियों से तैयार होती है शिवलोक आश्रम की हवन सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 100 से अधिक जड़ी-बूटियों से तैयार होती है शिवलोक आश्रम की हवन सामग्री
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के शिवलोक आश्रम में आयोजित होने वाले वार्षिक साप्ताहिक महाविष्णु यज्ञ की विशेष पहचान केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि यहां हवन के लिए तैयार की जाने वाली विशेष सामग्री भी है। इस सामग्री को बाजार से खरीदने के बजाय आश्रम में ही पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने में 100 से अधिक प्रकार की जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है।
हवन सामग्री तैयार करने की प्रक्रिया यज्ञ आयोजन से कई महीने पहले ही शुरू कर दी जाती है। इसके लिए अलग-अलग प्रकार की जड़ी-बूटियां पहाड़ी क्षेत्रों, देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से एकत्रित की जाती हैं। जड़ी-बूटियों को जुटाने के बाद उन्हें सुरक्षित रखा जाता है और उचित समय पर आश्रम में ही हवन सामग्री तैयार की जाती है।
आश्रम में हवन सामग्री तैयार करने की जानकारी देते स्वामी रामदेव सरस्वती महाराज ने बताया कि महाविष्णु यज्ञ के लिए 100 से अधिक जड़ी-बूटियों को मिलाकर विशेष हवन सामग्री तैयार की जाती है। इसके लिए कई महीने पहले से ही जरूरी सामग्री एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया जाता है। यज्ञ शुरू होने से करीब एक सप्ताह पहले हवन सामग्री तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाती है। वहीं, यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और जरूरत को देखते हुए सामग्री लगातार तैयार की जाती है।