{"_id":"6aee235382a912084c04cc3a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-142630-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धनतेरस पर रामनगर के बाजारों में उमड़ी भीड़, स्टील, पीतल, तांबे के बर्तन बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धनतेरस पर रामनगर के बाजारों में उमड़ी भीड़, स्टील, पीतल, तांबे के बर्तन बिके
विज्ञापन
रामनगर। धनतेरस पर्व के अवसर पर रामनगर कस्बे के बाजारों में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। विशेष रूप से बर्तनों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। दुकानों पर दिनभर ग्राहकों का तांता लगा रहा और बाजारों में दीपावली पर्व की रौनक नजर आई।
धनतेरस के अवसर पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए लोगों ने अपनी जरूरत और सामर्थ्य के अनुसार स्टील, पीतल, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तनों की खरीदारी की। किसी ने रसोई के लिए नए बर्तन खरीदे तो किसी ने पूजा-पाठ और घरेलू उपयोग का सामान पसंद किया। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के चलते दुकानदार भी दिनभर व्यस्त नजर आए।
इस मौके पर बर्तन विक्रेता कपिल खारका, रमेश कुमार, सुदेश कुमार और आशीष खारका ने बताया कि धनतेरस के पर्व को लेकर दुकानदारों की ओर से पहले से ही तैयारियां की गई थीं। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के बर्तन और घरेलू सामान उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि धनतेरस पर हर वर्ष लोग शुभ खरीदारी के लिए बाजार पहुंचते हैं। इस बार भी सुबह से ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया और दिनभर अच्छी चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
दुकानदारों ने कहा कि धनतेरस और दीपावली का पर्व व्यापारियों के लिए भी विशेष महत्व रखता है। इन त्योहारों के दौरान बाजारों में रौनक बढ़ने से छोटे-बड़े व्यापारियों को कारोबार की उम्मीद रहती है। वहीं, ग्राहकों की भीड़ से रामनगर का बाजार पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।