{"_id":"6a023ee00e04eea8680a0736","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-135820-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: संदिग्ध हालात में महिला ने लगाया फंदा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: संदिग्ध हालात में महिला ने लगाया फंदा, जांच शुरू
Tue, 12 May 2026 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 12 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
- शादी समारोह से कपड़े लेने घर पहुंचे पति ने तोड़ा दरवाजा, अंदर मिला शव
रामनगर। तहसील रामनगर के धीरन गांव में रविवार शाम को महिला ने घर पर फंदा लगा लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान साक्षी देवी (27) पत्नी राकेश कुमार निवासी धीरन के रूप में हुई है।
पति राकेश कुमार के अनुसार रविवार शाम 7 बजे वह परिवार के एक शादी समारोह से कपड़े बदलने के लिए घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर दरवाजा तोड़ा तो अंदर साक्षी देवी फंदे से लटकी मिली। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर जुट गए और तुरंत रामनगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामनगर अस्पताल पहुंचाया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आत्महत्या या हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।