फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रामनगर कस्बे में निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर में तिरंगा राली निकालते लोग। - फोटो : udhampur news
रामनगर। ऑपरेशन सिंदूर को सलाम करने के उद्देश्य से बुधवार को रामनगर कस्बे के स्थानीय लोगों ने तिरंगा रैली निकाली। इस तिरंगा रैली में विधायक सुनील भारद्वाज मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

तिरंगा रैली बुधवार सुबह 11 बजे वार्ड नंबर 6 में स्थित नत्था सिंह पार्क से आरंभ हुई। इस तिरंगा रैली में व्यापार मंडल, पूर्व सैनिक, बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता सहित स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तिरंगा रैली बस अड्डे, मुख्य बाजार से होते हुए नत्था सिंह पार्क में आकर समाप्त हुई। इस रैली में सभी ने हाथों में तिरंगे थे। माहौल देशभक्ति के नारों से गूंज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे नागरिकों पर हमला आतंकियों की नीच मानसिकता का प्रतीक है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर में हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर जिस पराक्रम से आतंकवाद को करारा जवाब दिया वह भारत और सैन्य ताकत और इच्छा शक्ति को दर्शाता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथीया, राजेश गुप्ता, नंद मोहत्रा, धर्मवीर गुप्ता के साथ भाजपा रामनगर मंडल प्रधान शौंकु खार, राजेंद्र शर्मा सहित मोदी अन्य भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा रैली में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed