फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रामनगर के वार्ड 10 में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। वार्ड नंबर दस में लगाई गई अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। वार्ड वासी साक्षी शर्मा, राजकुमार, सुशील शर्मा, बिशन दास, गोपाल शर्मा, साहिल कुमार अन्य ने बताया कि वार्ड में लाइट बंद होने की समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका को अवगत करवाया, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया। इसकी वजह से शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। वहीं रात के समय लोगों को चोरी होने का भय रहता है। रात के समय वार्डवासियों को आने-जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर सुबह शाम ट्यूशन जाने वाले विद्यार्थियों को लाइट बंद होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 10 में दो प्राइवेट लाइब्रेरी है वहां पर सुबह 5 बजे विद्यार्थी पढ़ने जाते हैं लेकिन अंधेरा होने से उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वार्ड वासियों ने नगर पालिका को जल्द बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का हल नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed