Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: देविका नदी पुनर्जीवन परियोजना के कार्यों का विधायक गुप्ता ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। देविका नदी पुनर्जीवन परियोजना के तहत जारी विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन कुमार गुप्ता ने संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित तकनीकी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विधायक ने परियोजना के अंतर्गत देविका घाट परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में केवल स्वीकृत सामग्री का ही इस्तेमाल किया जाए और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक कार्य की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


विधायक पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि देविका नदी का पुनर्जीवन केवल एक विकास परियोजना नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास है। इसलिए परियोजना के सभी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और प्रभावी तरीके से पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के क्रियान्वयन में जवाबदेही सुनिश्चित करने और कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो और देविका नदी सहित आसपास के क्षेत्रों का योजनाबद्ध तरीके से कायाकल्प किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि देविका नदी पुनर्जीवन परियोजना का उद्देश्य नदी को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं विकसित करना तथा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed