{"_id":"6aee3135a7d5ebde82048d88","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142645-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुभाष स्टेडियम में सजा आतिशबाजी का बाजार, 50 स्टॉल लगाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुभाष स्टेडियम में सजा आतिशबाजी का बाजार, 50 स्टॉल लगाने की अनुमति
विज्ञापन
दीपावली पर सुभाष स्टेडियम में सज रहा पटाखा बाजार
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। दीपावली के मद्देनजर शहर में पटाखों की बिक्री को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सुभाष स्टेडियम में पटाखों का बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए कुल 57 लोगों ने पटाखों के स्टॉल लगाने की अनुमति मांगी थी। इनमें से प्रशासन ने जांच-पड़ताल के बाद 50 आवेदकों को स्टॉल लगाने की मंजूरी प्रदान की है। ये स्टॉल 6 से 8 नवंबर तक सुभाष स्टेडियम में लगाए जाएंगे।
शुक्रवार को स्टेडियम में पटाखों के स्टॉल लगाने का काम शुरू हो गया। दिनभर दुकानदार अपने-अपने स्टॉल तैयार करने में जुटे रहे और देर शाम तक ज्यादातर स्टॉल लगकर तैयार हो चुके थे। प्रशासन की करीबी निगरानी में पूरे परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि पटाखों की बिक्री के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी समस्या पैदा न हो।
पटाखों के बाजार को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। स्टेडियम में स्टॉल लगाने के लिए निर्धारित स्थानों और जरूरी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। आगजनी की आशंका को देखते हुए एहतियाती प्रबंध किए गए हैं, वहीं संबंधित विभागों को भी व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिला प्रशासन उधमपुर ने दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिना वैध अनुमति पटाखों की बिक्री और निर्धारित स्थानों के बाहर स्टॉक रखने पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। ऐसे में सुभाष स्टेडियम में प्रशासन की अनुमति से लगाए जा रहे 50 स्टॉल ही अधिकृत पटाखा बाजार का हिस्सा होंगे।
प्रशासन का प्रयास है कि शहरवासियों को पटाखों की खरीदारी के लिए एक निर्धारित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध करवाया जाए, ताकि बाजार में अनावश्यक भीड़ न बढ़े और दीपावली का त्योहार सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।