{"_id":"6aee2c36cf5d9fb1fd06bddc","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142641-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: राशन वितरण में फेस ऑथेंटिकेशन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: राशन वितरण में फेस ऑथेंटिकेशन का विरोध
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में राशन वितरण के लिए राशन कार्ड धारक का फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे से प्रमाणीकरण) अनिवार्य किए जाने के सरकार के फैसले का राशन डीलर एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने इस नए नियम को अव्यावहारिक बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो राशन डीलर राशन वितरण का काम बंद कर देंगे।
जेके राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सरकार की ओर से राशन वितरण के लिए नया नियम लागू किया जा रहा है। इसके तहत अब राशन प्राप्त करने के लिए परिवार के मुखिया यानी राशन कार्ड धारक का मौके पर मौजूद रहना और लाइव फेस ऑथेंटिकेशन करवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही परिवार को राशन मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि पहले फिंगरप्रिंट और ओटीपी के माध्यम से राशन वितरण की व्यवस्था चल रही थी। इसमें राशन कार्ड धारक के परिवार का कोई भी एक सदस्य अपना अंगूठा लगाकर या ओटीपी के जरिए राशन प्राप्त कर सकता था लेकिन नई व्यवस्था में राशन कार्ड के मुखिया की मौजूदगी अनिवार्य होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।