Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सरकारी सिटी ब्वायज हाई स्कूल में छह नए कमरे, हॉल और शौचालय बनेंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के बीचोंबीच लंबी गली में स्थित ऐतिहासिक सरकारी सिटी ब्वायज हाई स्कूल की तस्वीर बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वर्षों से अतिरिक्त कमरों की कमी और पुराने भवन की जर्जर हालत से जूझ रहे इस स्कूल में अब करीब 1.85 करोड़ रुपये की लागत से नया आधुनिक ब्लॉक बनाया जाएगा। इसके तहत छह अतिरिक्त कक्षाओं, एक बड़े हॉल और दो शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना में जरूरत के मुताबिक मौजूदा असुरक्षित ढांचे को गिराने का काम भी शामिल है।
विज्ञापन


प्रस्तावित परियोजना को लेकर लोक निर्माण विभाग उधमपुर की तरफ से टेंडर जारी कर दिया गया है। यह कार्य यूटी कैपेक्स बजट 2026-27 के तहत करवाया जाएगा। टेंडर के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 365 दिनों की अवधि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


परियोजना के मुताबिक स्कूल में छह अतिरिक्त कक्षा कक्ष, एक हॉल और दो शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। हॉल का इस्तेमाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परीक्षाओं, सेमिनारों और अन्य सामूहिक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। वहीं, अतिरिक्त कक्षाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर स्थान मिलेगा और मौजूदा कमरों पर दबाव कम होगा। नए शौचालयों से विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाओं में भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1947 में स्थापित स्कूल को मिलेगी नई पहचान

वर्ष 1947 में स्थापित यह स्कूल उधमपुर के पुराने शिक्षण संस्थानों में शामिल है। आजादी के समय से शिक्षा की अलख जगा रहे इस संस्थान का भवन समय के साथ जर्जर होता गया। सुरक्षा संबंधी जांच के बाद इसके कुछ कमरों को असुरक्षित घोषित करना पड़ा था। ऐसे में नए निर्माण के साथ पुराने असुरक्षित ढांचे को भी जरूरत के मुताबिक हटाने का प्रावधान रखा गया है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

टेंडर प्रक्रिया शुरू, तीन नवंबर को खुलेंगी बोलियां

विभाग की ओर से जारी निविदा के मुताबिक ऑनलाइन बोली जमा करवाने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2026 शाम छह बजे निर्धारित की गई है, जबकि तकनीकी बोलियां 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे खोली जाएंगी।

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने स्कूल के आधुनिकीकरण की पहल का स्वागत किया है। ओम शर्मा, राकेश गुप्ता, शांति लाल शर्मा, कृष्ण कांत व अन्य का कहना है कि लंबे समय से स्कूल में अतिरिक्त कमरों और बेहतर सुविधाओं की जरूरत महसूस की जा रही थी। नए भवन के बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कोट
सरकारी सिटी ब्वायज हाई स्कूल के विकास कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद टेंडर आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
-शम्मी गुप्ता,एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article