फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पंचायत थाती पट्टा के भीम बाड़ी में 50 लाख से बनेगा कम्युनिटी हॉल, शेड और बरामदा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ब्लॉक उधमपुर की थाती पट्टा पंचायत स्थित भीम बाड़ी क्षेत्र में सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत भीम बाड़ी में जल्द ही कम्युनिटी हॉल, शेड और बरामदे का निर्माण किया जाएगा। डीडीसी कैपेक्स बजट 2026-27 के तहत प्रस्तावित इस परियोजना पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार परियोजना के तहत 30×60 फीट आकार का कम्युनिटी हॉल व शेड तथा 10 फीट चौड़ा बरामदा बनाया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विभाग ने 90 दिनों की समय सीमा निर्धारित की है। कम्युनिटी हॉल के बनने से स्थानीय लोगों को बैठकों, सामाजिक समारोहों, पंचायत स्तर की गतिविधियों और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक स्थायी व व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। अतिरिक्त शेड और बरामदे से बड़े आयोजनों में लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी और प्रतिकूल मौसम में भी कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित किए जा सकेंगे। स्थानीय निवासियों सतपाल, देवराज, हैप्पी सिंह, करनैल सिंह व अन्य ग्रामीणों ने इस विकास परियोजना पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से एक उपयुक्त सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके निर्माण से अब खुले स्थानों या अस्थायी व्यवस्थाओं पर निर्भरता समाप्त होगी और पंचायत में सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


कोट
पंचायत थाती पट्टा के भीम बाड़ी में कम्युनिटी हॉल, शेड और बरामदा निर्माण की प्रस्तावित परियोजना का टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed