फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से बना मकान ध्वस्त किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जिला प्रशासन के सहयोग से शहर के संगूर चौक इलाके में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। अवैध रूप से निर्मित एक मकान को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई राजमार्ग की अलाइनमेंट में बने अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से की गई, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और भविष्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस का पर्याप्त दलबल मौके पर मौजूद रहा। पूरी कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और नायब तहसीलदार जगानू मारूफ खान की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि यह मकान राष्ट्रीय राजमार्ग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था, जिसे कई बार नोटिस जारी कर हटाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके कब्जाधारी द्वारा बार-बार चेतावनियों की अनदेखी की गई, जिसके चलते प्रशासन को मजबूरन सख्त कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा किसी भी सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कार्रवाई उन सभी लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है, जो सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की सोच रखते हैं। ऐसे लोग स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा लें, ताकि भविष्य में कानूनी कार्रवाई और नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह समय और धन की भी बर्बादी है। सरकार और प्रशासन की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश हैं कि इस प्रकार के सभी अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाया जाएगा। चाहे वह आज हो या कल, अवैध कब्जे आखिरकार हटाए ही जाते हैं। इसलिए आम जनता से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण न करें। भविष्य में भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed