Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: अब नहीं भटकेंगे घोरड़ी आने वाले लोग, रूट बताने वाला साइन बोर्ड लगेगा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी के प्रवेश द्वार काल्डी में एंट्री गेट सह साइन बोर्ड लगाने का काम शुरू किया गया है। बीडीसी कपैक्स फंड के 3 लाख की लागत से बनने वाले इस प्रवेश द्वार पर ब्लाक घोरडी के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों और उनकी सटीक दूरी अंकित की जाएगी। इससे अन्य इलाकों से ब्लाॅक घोरडी में आने वाले लोगों को अब भटकाव की परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए ब्लाॅक घोरडी की पूर्व बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की यह एंट्री गेट बनाने की पुरजोर मांग थी। हमारे सभी कार्यकर्ताओं, सीनियर नेताओं की भी यही राय थी कि ब्लॉक घोरड़ी के प्रवेश द्वार पर एक ऐसा एंट्री गेट बनाया जाए जिससे ब्लॉक घोरड़ी में आने वाले लोगों को इसके विभिन्न रूटों और उनकी दूरी की सटीक जानकारी मिल सके। अब बीडीसी कैपेक्स फंड से इस एंट्री गेट को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसकी लागत लगभग साढ़े 3 लाख है। इस प्रवेश द्वार पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मराहडा माता की दूरी, नरसिंह मंदिर की दूरी, काल्डी से घोरड़ी मुख्यालय की दूरी, चौकी की दूरी, बरमीन अम्बालेड, रूआबाग, रामनगर आदि मुख्य स्थानों की दूरी अंकित होगी।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने सरकार का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि पंचायत परिषद कार्यकाल पूरा होने का बावजूद बीडीसी कैपेक्स के तहत फंड रिलीज़ किए जा रहे हैं। इससे विकास कार्यों की गति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed