{"_id":"68e6aa26685bc74ac30dfb4d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-128359-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चार दिन में डेंगू के 50 नए मामलेे, आंकड़ा पहुंचा 148","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चार दिन में डेंगू के 50 नए मामलेे, आंकड़ा पहुंचा 148
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में डेंगू संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार के बाद बीते चार दिनों में जिले में डेंगू के 50 नए मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में कुल डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है।
इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी टीमें अलर्ट मोड पर रख दी हैं और फॉगिंग, सर्वे तथा जागरूकता अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल पचास नए मामलों में से 25 बाहरी राज्यों से संबंधित हैं और इनकी पहचान नहीं हो पाई है। अन्य जिला उधमपुर के विभिन्न इलाकों से संबधित हैं। इनमें मेडिकल ब्लाॅक टिकरी के 14, चिनैनी के 7, रामनगर का एक और मजालता में पहली बार मिले 3 मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक मिले कुल मामलों में से 61 रोगी ठीक हो चुके हैं और शेष निगरानी में होम ट्रीटमेंट ले रहें हैं।