{"_id":"682e10939aba66746a071645","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-123410-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जिले में स्थापित किए जाएंगे 26 आवास केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जिले में स्थापित किए जाएंगे 26 आवास केंद्र
विज्ञापन
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रा के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सड़क सुविधा इत्यादि के प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि उधमपुर से गुजरते वक्त यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासनिक टीमें लगातार इस पर काम कर रहीं हैं। इस कड़ी में जिले के भीतर 26 आवास केंद्र (लाॅजमेंट सेंटर) भी स्थापित किए जाएंगे, जहां यात्रा के रुकने की स्थिति पर यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें अमरनाथ यात्रियों को खाने के साथ बेड की सुविधा प्रदान की जाएगी।
5 हजार यात्रियों के ठहरने की होगी व्यवस्था
इन यात्री आवास केंद्रों के लिए नामित नोडल अधिकारी अमरनाथ यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह लॉजमेंट सेंटर सरकारी इमारतों के साथ निजी कालेज की इमारतों में तैयार किए जा रहे हैं। अगर अमरनाथ यात्रा के दौरान राजमार्ग बंद हो जाता है या फिर अन्य किसी तरह की आपात स्थिति बनती है तो जिला में राजमार्ग पर फंसे अमरनाथ यात्रियों को जिला प्रशासन आवास केंद्रों की सुविधा प्रदान करेगा। आवास केंद्रों के लिए जगहों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही यहां सुविधाओं का इंतजाम भी शुरू किया जाएगा।
पुराने और नए राजमार्ग के किनारे स्थापित होंगे आवास केंद्र
यह सभी आवास केंद्र नए और पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे और शहर के भीतर स्थापित किए जाएंगे ताकि यात्रियों की इन तक परेशानी मुक्त पहुंच हो। जिले के भीतर श्री अमरनाथ यात्रा टिकरी से लेकर चिनैनी नाशरी टनल तक के करीब 50 किलोमीटर लंबे राजमार्ग से होकर गुजरेगी। ऐसे में अगर राजमार्ग पर आवाजाही बाधित होती है तो यात्रियों को हाईवे के किनारों पर स्थापित इन आवास केंद्रों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
इन जगहों पर बनेंगे यात्री आवास केंद्र
यात्री आवास केंद्रों की स्थापना के लिए काली माता मंदिर टिकरी, सैनिक कोआपरेटिव स्कूल टिकरी, हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी, मल्हार पैलेस, भीम सिंह काॅलेज, सेलिब्रेशन पैलेस बालियां, डीपीएस उधमपुर, अर्थ पैलेस, डी पाइन ट्री, ब्राड वे प्लाजा, वृद्ध आश्रम बालियां, ब्रह्म ऋषि बावरा स्कूल, रायल रिजार्ट पैलेस उधमपुर, न्यू मल्टीपर्पज टाउन हाल उधमपुर, गवर्नमेंट बायज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर, रघुनाथ पैलेस, सरकारी डिग्री काॅलेज उधमपुर, नीलम आर्किड, नंद पैलेस, केंद्रीय विद्यालय चिनैनी तथा डाइट कुद और हायर सेकेंडरी स्कूल कुद की इमारतों को चयनित किया गया हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट
श्री अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए नामित नोडल अधिकारी काम कर कर रहे हैं। जल्द सभी जरूरी तैयारियां फाइनल कर ली जाएंगी।
-जय सिंह, तहसीलदार उधमपुर