फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ब्लॉक टिकरी की पंचायत लैहनू में किसानों, स्वयं सहायता समूह सदस्यों और एफपीओ के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारत सरकार के विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय के सहायक सलाहकार (जम्मू-कश्मीर) एसके कौल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के अलावा, उधमपुर के क्षेत्र विपणन अधिकारी अनुज वर्मा, स्कास्ट जम्मू के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुनीश शर्मा, पीएनबी उधमपुर के मुख्य प्रबंधक गोपाल कृष्ण भी मौजूद थे।
एएमओ अनुज वर्मा और विभिन्न विभागों के अन्य वक्ताओं ने श्रोताओं को पीएमएफएमई योजना के बारे में जानकारी दी। बताया कि जम्मू-कश्मीर में जम्मू-कश्मीर कृषि उत्पादन विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही भारत सरकार की योजना में 35 प्रतिशत सब्सिडी, आसान बैंक वित्त, दस्तावेज़ीकरण एवं डीपीआर में मदद और ब्रांडिंग और विपणन सहित पूर्ण सहायता शामिल है।
विज्ञापन

वहीं एसके कौल ने उपस्थित लोगों को बताया कि केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों ने किसानों, बेरोजगार युवाओं और एसएचजी महिलाओं के लिए नब्बे प्रतिशत तक की सब्सिडी वाली कई योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने किसानों और एसएचजी सदस्यों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और विकसित भारत के प्रधानमंत्री संकल्प के मार्ग पर चलने को कहा। किसानों से नवीनतम तकनीकों के साथ-साथ फसल विविधीकरण, बाजार विविधीकरण, ग्रेडिंग और पैकेजिंग, भंडारण और प्रसंस्करण जैसी तकनीकों को अपनाने के लिए कहा गया ताकि वे अपने उत्पाद का अच्छा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्य वक्ताओं ने भी श्रोताओं को पीएमएफएमई योजना की मुख्य विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जेएंडके बैंक टिकरी के प्रबंधक, पीएमएफएमई के डीआरपी शाइनी शर्मा, लैहनू पंचायत की पूर्व सरपंच अनीता शर्मा, टिकरी के एचडीओ आदर्श कुमार, उधमपुर से पीएमएफएमई लाभार्थी रोहित सलारिया और केवल कृष्ण, एजीएमओ कमल किशोर उधमपुर, एमआई अब्दुल कबीर वानी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed