फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

नेकां सरकार जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए समर्पित : तेली

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। नेकां के ओबीसी सेल के प्रांतीय अध्यक्ष अब्दुल गनी तेली ने लोगों के कल्याण के लिए उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी जनता की शिकायतों को दूर करने और जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन

उधमपुर में आयोजित एक समारोह में अब्दुल गनी तेली ने कहा कि नेकां नेतृत्व लोगों की चिंताओं को कम करने और उनकी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से दूर करने के लिए उनके दरवाजे पर सक्रिय रूप से पहुंच रहा है। पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में एनसी लोगों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में अंतर को पाटने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए अब्दुल गनी तेली ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने तथा नेशनल कांफ्रेंस के समर्थन आधार को मजबूत करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें डॉ. फारूक अब्दुल्ला तथा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हाथ मजबूत करने के लिए एकजुट होना चाहिए, ताकि वे जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा करने के उनके मिशन में शामिल हो सकें। ओबीसी सेल के प्रांतीय अध्यक्ष अब्दुल गनी तेली ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनावों के लिए कमर कसने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि जमीनी स्तर पर एनसी की मजबूत उपस्थिति केंद्र शासित प्रदेश में सुशासन तथा समान विकास सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का आयोजन महासचिव कैप्टन पवित्र सिंह, शाम लाल, ब्लॉक अध्यक्ष केवल सिंह मदन लाल के नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी चिंताओं को व्यक्त किया। कार्यक्रम में कैप्टन बलबीर सिंह, सुरम चंद तथा दर्शन दुबे भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed