फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रामनगर की कैथा-केया सड़क की खस्ताहालत से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। रामनगर के चिगली केया इलाके में कैथा-केया सड़क की खस्ताहालत को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर कुछ साल पहले ही करीब 3 किलोमीटर के हिस्से पर तारकोल बिछाई गई थी लेकिन यह चंद महीनों के बाद ही उखड़ गई। अब सड़क इतनी अधिक जर्जर हो गई कि इस पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। सड़क पर बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राहित शर्मा, सुनील कुमार, शुभम शर्मा तथा अनिल कुमार व अन्य ने कहा कि सड़क का चार किलोमीटर हिस्सा इतना ज्यादा जर्जर हो चुका है कि यह सड़क कम और नाला अधिक नजर आता है। इस सड़क से चार किलोमीटर का सफर करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता है। इसके चलते लोग इस सड़क पर गाड़ी लेकर आने से भी डरते हैं। सड़क की खस्ताहालत के कारण यहां के स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। खासकर बारिश के दौरान पूरी सड़क कीचड़ और फिसलन से भर जाती है और यहां अगर कोई दोपहिया वाहन लेकर भी आता है तो वह भी इसमें फंसकर रह जाता है तथा बिना किसी की सहायता के लिए निकल नहीं पाता है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द इस सड़क की हालत में सुधार किया जाए अन्यथा वे इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed