{"_id":"690b945f046f84844c0be736","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-129287-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी के मैदानी इलाकों में बारिश, नत्थाटाॅप सहित ऊंची क्षेत्रों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी के मैदानी इलाकों में बारिश, नत्थाटाॅप सहित ऊंची क्षेत्रों में बर्फबारी
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाप में हिमपात का नजारा।
- फोटो : chineni news
Link Copied
चिनैनी। क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई बारिश तथा पहाड़ों पर हिमपात के कारण बुधवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। नत्थाटाॅप की हसीन वादियों में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है जहां सैलानियों ने पहुंचकर अठखेलियां भी कीं। मंगलवार रात को बिगड़े मौसम के मिजाज के कारण नत्थाटाॅप में करीब तीन से चार इंच तक ताजा बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पहुंचे सैलानियों को जब बर्फबारी की जानकारी मिली तो वह नत्थाटाॅप की ओर चले गए और वहां पर बर्फबारी का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
नत्थाटाॅप के अलावा जुगधार, शिवगढ़ धार, देहराटाॅप, सियोजधार तथा अन्य ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। सर्दियों की इस बर्फबारी से जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप के कारोबारी को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जगने लगी है। कारोबारियों ने कहा कि यदि पहाड़ बर्फ से लद जाए तो पटनीटॉप में सैलानियों की आवाजाही से पटनीटॉप गुलजार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।