{"_id":"6b0496c47953fa8ff4090150","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-143252-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पूर्व मंत्री हर्षदेव ने भर्तियों में धांधली का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पूर्व मंत्री हर्षदेव ने भर्तियों में धांधली का आरोप लगाया
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह ने सोमवार को उधमपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है और नौकरियों की खुलेआम बोली लगाई जा रही है, जिससे पढ़ाई की कोई कीमत नहीं बची है।
हर्षदेव सिंह ने फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट भर्ती का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा में माइक्रो चिप और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल किया गया और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने के नाम पर युवाओं से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए गए और उसके बाद नौकरियों को बेचने का कार्यक्रम बना दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में छोटे कर्मचारियों को पकड़कर बलि का बकरा बनाया जा रहा है, लेकिन बड़ी कुर्सियों पर बैठे लोगों और मंत्रियों की जवाबदेही तय नहीं की जा रही है। उन्होंने चार साल पहले हुई सब इंस्पेक्टर, अकाउंट असिस्टेंट और इंजीनियरिंग विभाग की भर्तियों का भी जिक्र किया और कहा कि तब भी युवाओं ने धांधली का शोर मचाया था। जांच के बाद सीबीआई ने एक-एक पेपर के लिए 25 से 30 लाख रुपये लेने की बात कही थी।
विज्ञापन
हर्षदेव सिंह ने बैकडोर भर्तियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में ढाई लाख लोगों को गैरकानूनी तरीके से बैकडोर से लगाने की बात कही थी, जबकि तत्कालीन मुख्य सचिव ने एक लाख लोगों के ठेके और अस्थायी आधार पर लगाने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े तीन लाख भर्तियों को सरकार ने खुद स्वीकार किया, लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर बैंक और विभिन्न विभागों में एसपीओ की भर्तियों में भी पैसे लेने के आरोप लगाए।
अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए हर्षदेव सिंह ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने 35 हजार युवाओं को अपने हाथ से नियुक्ति पत्र दिए और कई हजार युवाओं के घरों पर नियुक्ति पत्र पहुंचाए। उन्होंने कहा कि उस दौरान एक भी भर्ती में गड़बड़ी साबित नहीं हुई और राष्ट्रीय अखबारों ने भी उन्हें बेस्ट परफॉर्मिंग मंत्री बताया था।
उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब धांधली को खुद स्वीकार किया जा रहा है तो बड़ी मछलियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश का भविष्य कहा जाता है, लेकिन अगर उन्हें 12-12 लाख रुपये देकर नौकरी लेनी पड़े तो सरकार को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि यह नौजवानों के अधिकारों पर सबसे बड़ी डकैती है और समय रहते लोगों को इसे समझना होगा।