Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पर्यटन सचिव अवनी लवासा ने किया पटनीटाप, कुद और सनासर का दौरा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। पर्यटन विभाग की सचिव अवनी लवासा ने शुक्रवार को पटनीटॉप विकास प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुद, पटनीटाप और सनासर का निरीक्षण कर प्राधिकरण के कामकाज और चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। दौरे के दौरान पटनीटाप विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश दुबे ने सचिव को प्राधिकरण के समग्र कामकाज, प्रशासनिक ढांचे, चल रही विकास पहलों, प्रमुख चुनौतियों और भविष्य की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटनीटाप और आसपास के पर्यटन स्थलों को प्रमुख सस्टेनेबल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। सचिव अवनी लवासा ने मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटनीटाप, कुद और सनासर में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जाएं ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आएं और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed