Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

वॉलीबॉल : फाइनल में रौन दोमेल ने मल्हार को हराकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। 187 बटालियन केरिपुबल द्वारा बट्टल बालियां उधमपुर में 5 और 6 नवंबर को सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मुख्यालय 187 बटालियन परिसर में आयोजित हुई। इसमें उधमपुर और उसके आस-पास के गांवों से आई हुई कुल 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कमांडेंट 187 बटालियन मनीष कुमार यादव ने किया। दो दिन तक चले इस टूर्नामेंट में सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच रौन दोमेल और मल्हार की टीमों के बीच हुआ। इसमें विजेता रौन दोमेल की टीम रही और ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर कमांडेंट ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व के बारे में बताया और खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा को स्वयं एवं देश के विकास के कार्य में लगाने के लिए कहा और भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही। अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed