Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: उधमपुर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिला पुलिस उधमपुर ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य एकता परेड और तिरंगा मार्च निकाला गया। जिला पुलिस लाइन्स में जिला पुलिस और 187 बटालियन सीआरपीएफ ने संयुक्त परेड की। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी स्वर्ण सिंह कोतवाल ने परेड की अध्यक्षता की। उपायुक्त अनंत द्विवेदी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीपीएल से तिरंगा चौक तक एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। इसने शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और एकजुटता का संदेश दिया। रामनगर, चिनैनी जैसे उप-मंडलों तथा विभिन्न थानों व पुलिस चौकियों पर भी कार्यक्रम हुए। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल के अमूल्य योगदान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed