{"_id":"696296033ba950a50c07754e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-131510-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी पहल, रोटरी आई अस्पताल में लगा पहला हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी पहल, रोटरी आई अस्पताल में लगा पहला हेल्थ एटीएम
विज्ञापन
उधमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की एक सराहनीय पहल में महिला संस्था इनर व्हील क्लब उधमपुर ने रोटरी आई एंड ईएनटी अस्पताल में हेल्थ आटोमैटिक मशीन (हेल्थ एटीएम) का लोकार्पण किया।
यह हेल्थ एटीएम इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 307 की चेयरमैन प्रीति खजूरिया के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इनर व्हील क्लब उधमपुर की तरफ से स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों को कम खर्च में स्वास्थ्य जांच सुविधाएं प्रदान करना है। यह मशीन जम्मू-कश्मीर में पहली बार स्थापित की गई है, जिससे लोगों को समय और धन दोनों की बचत होगी।
इनर व्हील क्लब उधमपुर की अध्यक्ष अनु गंडोत्रा ने बताया कि यह परियोजना क्लब के उस विजन का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता, प्रारंभिक जांच और समाज के कमजोर वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 307 की चेयरमैन प्रीति खजूरिया द्वारा रिबन काटकर मशीन का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा स्थापित यह हेल्थ एटीएम जम्मू-कश्मीर में पहली बार लगाई गई है। इससे पहले इस प्रकार की मशीन केवल दिल्ली एम्स जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध थी। इस मशीन के माध्यम से किए जाने वाले मेडिकल टेस्ट निजी लैब की तुलना में लगभग 40 से 45 प्रतिशत तक कम खर्च में हो सकेंगे।
खास बात यह है कि मरीज स्वयं अपनी प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच कर सकता है। टेस्ट रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज डाक्टर से संपर्क कर उचित परामर्श और दवाइयां ले सकता है। इससे न केवल मरीजों का कीमती समय बचेगा, बल्कि समय पर इलाज संभव होने से गंभीर बीमारियों से भी बचाव हो सकेगा।
मशीन को पूरी तरह से शुरू करने में लगभग 5 से 10 दिन का समय लग सकता है। इसके संचालन और उपयोग की जानकारी देने के लिए दिल्ली से विशेष तकनीशियन बुलाए गए हैं। शुरुआती दिनों में मशीन का अपडेट और ट्रायल भी किया जाएगा, ताकि लोगों को सही और सटीक रिपोर्ट मिल सके।
उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य उन गरीब लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जो महंगे टेस्ट के डर से जांच नहीं करवा पाते। इस पहल से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। यह प्रयास निश्चित रूप से जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उन्होंने रोटरी आई एवं ईएनटी अस्पताल के प्रबंधन का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस परियोजना को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि जब सेवा संगठन और चिकित्सा संस्थान मिलकर कार्य करते हैं, तो समाज को वास्तविक लाभ मिलता है। उद्घाटन समारोह में अस्पताल के चेयरमैन डीएन शर्मा, रोटेरियन हरजीत कौर, नीलम बुच्चा, तृप्ता शर्मा, मोनिका ठाकुर, मीनाक्षी शर्मा, अनु सेंसन, नीलम बैगरा, रंजू गुप्ता और सभी इनर व्हील सदस्य उपस्थित थे।
-- -- -- --
ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी
हेल्थ एटीएम में एचबीएआईसी, हीमोग्लोबिन (एचबी), ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर लेवल, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), ऑक्सीजन सैचुरेशन, पल्स रेट, शरीर का तापमान, कोविड 19, चिकनगुनिया, डेंगू, प्रेग्नेंसी टेस्ट, एचआईवी और ईसीजी आदि जांच की सुविधा उपलब्ध है। यह सभी टेस्ट मार्किट दाम से 45 प्रतिशत कम दाम पर उपलब्ध होंगे।