Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कुछ देर की बारिश से सूखी ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। पिछले लंबे समय से जारी सुखी ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। मंगलवार तड़के कुछ देर के लिए हुई बारिश ने लोगों को राहत प्रदान की लेकिन दिनभर तेज धूप ने भी हर किसी को परेशान किया।
विज्ञापन

लंबे समय से बारिश न होने की वजह से सुखी ठंड से लगातार ठिठुरन बढ़ती जा रही थी और इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ना शुरू हो गया था। अधिकतर लोग सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आना शुरू हो गए थे। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मंगलवार तड़के कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई तो लोगों को सुखी ठंड की ठिठुरन से निजात जरूर हासिल हुई। इसके बाद सूरज चढ़ने के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया और तेज धूप के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि पूरा दिन मौसम साफ रहने की वजह से बाजारों में भी चहलपहल देखने को मिली और ठिठुरन के कारण घरों से दुबककर बैठने पर मजबूर लोग भी घरों से बाहर निकलते नजर आए।
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टियां, बर्फबारी पर टिकी निगाहें

बारिश से भले ही सूखी ठंड से कुछ हद तक राहत प्राप्त हुई लेकिन चंद मिनटों की बारिश ने बच्चों सहित कई सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सर्दियों के चलते विंटर और समर जोन के स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई हैं। सर्दियों की छुट्टियों में बच्चों, युवाओं सहित अधिकतर परिवार बर्फीले इलाकों में छुट्टियां व्यतीत करने की तैयारियों में जुटे जाते हैं। लंबे समय से बारिश के इंतजार के साथ सभी को उम्मीद थी कि पटनीटॉप, सनासर और नत्थाटाॅप जैसे नजदीकी पर्यटनों स्थलों पर बर्फबारी भी होगी, लेकिन चंद मिनट की बारिश ने सभी तैयारियां धरी की धरी रख दीं। मैदानी इलाकों में जितनी ज्यादा बारिश होगी, ऊपरी इलाकों में उतनी ही बर्फबारी के आसार बढ़ेंगे, लेकिन न आसमान से जमकर पानी बरसा और न पहाड़ों पर बर्फबारी की चादर देखने को मिलीं। हालांकि छुट्टियों का दौर अभी शुरू हुआ है। आने वाले दिनों में अगर जमकर बारिश होती है तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी पूरी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हर वर्ष दिसंबर में होने वाली ठंड सामान्य से अधिक है। अगले एक दो दिन बारिश के आसार काफी कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed