फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आईटीबीपी ने मनाया 64वां स्थापना दिवस, गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार ने ली सलामी

विज्ञापन
jammu kashmir news
आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर परेड में हिस्सा लेते हुए महिला कर्मियों की टुकड़ी। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपना 64वां स्थापना दिवस 15वीं बटालियन, उधमपुर में मनाया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने आईटीबीपी के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परेड की सलामी ली। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, उत्तरी कमान प्रमुख प्रतीक शर्मा, डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस नलिन प्रभात, डीजीपी आईटीबीपी प्रवीण कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों एवं जवानाें को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि बल ने अत्यंत दुर्गम, प्रतिकूल और हिमाच्छादित हाई-एल्टीट्यूड क्षेत्रों में आजीवन समर्पण, साहस, अनुशासन और सर्वोच्च पेशेवर क्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सुरक्षा में आईटीबीपी की भूमिका अद्वितीय और अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

महानिदेशक प्रवीण कुमार ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और बल की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने उच्च हिमालयी सीमा सुरक्षा, मानवीय सहायता एवं आपदा प्रबंधन, आंतरिक रक्षा, नक्सल-रोधी अभियानों और पर्वतारोहण विशेषज्ञता के क्षेत्रों में आईटीबीपी की विशिष्ट भूमिका पर बल दिया। स्थापना दिवस परेड में आईटीबीपी की सभी प्रमुख टुकड़ियों ने भाग लिया, जिनमें महिला दल, स्की टीम, कमांडो पैराडूपर्स, पर्वतारोहण दल, डॉग स्क्वाड, ब्रास बैंड इत्यादि प्रमुख थे। सभी ने अनुशासन, दक्षता और उच्च प्रशिक्षण स्तर का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह में महिला कर्मियों द्वारा सी-एसएसी प्रदर्शन, समन्वित ड्रोन डेमो और अद्भुत मार्शल आर्ट्स प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आईटीबीपी के कर्मचारी और अधिकारी सम्मानित
समारोह के दौरान, समर्पित सेवा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आईटीबीपी के कई अधिकारी एवं कार्मिक सम्मानित किए गए। इनमें 5 कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा), 24 अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) प्रदान किए गए। वर्ष 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ घोषित की गई इकाईयों में 43वीं बटालियन सर्वश्रेष्ठ सीमा बटालियन, 52वीं बटालियन सर्वश्रेष्ठ गैर-सीमा बटालियन, 27वीं बटालियन सर्वश्रेष्ठ एएनओ यूनिट, 18वीं बटालियन -सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ बटालियन, 25वीं बटालियन सर्वश्रेष्ठ ग्रीन बटालियन, 13वीं बटालियन राजभाषा चलशील्ड ट्रॉफी के साथ सम्मानित की गई। समारोह के अंत में उप महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि आईटीबीपी भविष्य में भी राष्ट्र की सेवा में अपनी प्रतिबद्धता, निष्ठा और समर्पण को निरंतर दृढ़ता से निभाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed