फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: स्वर्णकार 18 से 22 जून तक बंद रखेंगे दुकानें

विज्ञापन
jammu kashmir news
बैठक में मौजूद स्वर्णकार संघ के सदस्य। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। अगर कोई शादी या अन्य समारोह की तैयारियों को लेकर सोने चांदी के गहनों की खरीदारी करना चाहता है तो 18 जून से पहले कर लें। गर्मी की छुट्टियों के चलते 5 दिन तक आभूषणों की दुकानें बंद रहेंगी। सभी स्वर्णकारों ने जिले में 18 से लेकर 22 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है। यह निर्णय जिले के स्वर्णकार संघ की बुधवार को आर्य समाज में हुई बैठक के दौरान लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान जोगिंद्र वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गर्मी की छुट्टी को लेकर स्वर्णकारों की बैठक रखी गई थी। इसमें मौजूद रामनगर, उधमपुर, गढ़ी, रेहंबल, मनवाल और जगानू आदि इलाकों के सभी स्वर्णकारों ने सर्वसहमति के साथ यह निर्णय लिया है कि इस बार 18 से 22 जून तक छुट्टी रखी जाएगी और इस दौरान स्वर्णकार से जुड़ी किसी भी तरह की कारोबारी गतिविधि या फिर प्रतिष्ठान से जुड़े मरम्मत कार्य के नाम पर कोई भी अपनी दुकान नहीं खोलेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर 51 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। खासकर उसके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

जोगिंद्र वर्मा ने कहा कि पिछले माह पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हैं। सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। बैठक में चेयरमैन रमेश कुमार हीरा, महासचिव राम कुमार वर्मा, अश्वनी अगराेल, ओंकार, राजेश वर्मा, रवि कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed