फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: एसीबी ने पांच हजार की रिश्वत लेते एएसआई को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। पुलिस चौकी तलवाड़ा में कार्यरत एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन ब्यूरो ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा। एएसआई तालिब हुसैन एक व्यक्ति से पांच हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले दो पक्षों का आपस में लड़ाई झगड़ा हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष के शख्स से एएसआई मामला उनके पक्ष में करने के लिए रुपयो की मांग कर रहा था। उक्त शख्स की तरफ से उसे दस हजार रुपए पहले दिए जा चुके थे। एएसआई उसे और रुपए देने की मांग कर रहा था। वीरवार को शिकायतकर्ता की रियासी कोर्ट में पेशी थी। इसी दौरान एएसआई को पांच हजार रुपए देना तय हुआ। एसीबी के पास मामला पहुंचा तो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। वीरवार दोपहर को शिकायतकर्ता ने कोर्ट के बाहर जैसे ही एएसआई को पांच हजार रुपए पकड़ाए। एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। सारी कार्रवाई को पास ही में स्थित एक हलवाई की दुकान पर अंजाम दिया गया। इस दौरान दुकान के बाहर और आसपास लोगों की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई। जरूरी कार्रवाई करने के बाद एसीबी की टीम पुलिस कर्मचारी को अपने साथ सरकारी डाक बंगला ले गई जहां उससे देर शाम तक पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed