फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: नमाज पढ़ घर लौट रहे पिता की दुर्घटना में मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद घर लिफ्ट लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई। दस वर्षीय पुत्र भी घायल हो गया। हादसा शनिवार शाम जिले के ग्रां मोड़ क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहम्मद लतीफ पुत्र रहम अली निवासी गोसुया ने ग्रा मोड़ स्थित मस्जिद में अपने बेटे साथ नमाज अता की। इसके बाद रोजा खोलने के लिए घर जल्दी पहुंचने को उन्होंने किसी दोपहिया वाहन चालक से लिफ्ट मांगी। दोपहिया वाहन चालक ने पिता व पुत्र दोनों को अपने साथ बिठा लिया। कुछ दूरी पर दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें मोहम्मद लतीफ को गंभीर चोटें आई। उनका बेटा मोहम्मद इमरान भी घायल हो गया। हादसे के बाद दोपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल पिता-पुत्र को अन्य वाहन के जरिए जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने मोहम्मद लतीफ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed