फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डालसा सचिव ने भांबला में विधि सहायता क्लीनिक का दौरा किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। जिला लीगल सर्विस अथारिटी (डालसा) के चेयरमैन व प्रधान जिला व सेशन जज खलील चौधरी के नेतृत्व में अथारिटी की सचिव पूजा गुप्ता ने शनिवार को भांबला स्थित विधि सहायता क्लीनिक का दौरा किया। इस दौरान सचिव ने क्लीनिक में पीएलवी द्वारा रखे गए रजिस्टरों की जांच की और क्लीनिक में आने वाले लोगों का उचित रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मदरसा जीरो मोड़ तलवाड़ा और पंचायत घर बग्गा में बाल विवाह निषेध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायत घर बग्गा में वन स्टॉप सेंटर मोनिका सन्मोत्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान संसाधन व्यक्ति और जनसंपर्क कार्यकर्ताओं ने आम जनता विशेष रूप से माता-पिता और अभिभावकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य और समग्र विकास सुनिश्चित करने के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्हें डीएलएसए के माध्यम से उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता और महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा में कानूनी सेवा प्राधिकरणों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एक कार्यक्रम कटड़ा के झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में शिक्षा का अधिकार अधिनियम विषय पर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तहसील लीगल सर्विस अथारिटी के जनसंपर्क कार्यकर्ताओं द्वारा वंचित समुदायों में बच्चों की निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा के सांविधानिक और कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्रतिभागियों को अपने बच्चों को पास के सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त सुविधाओं जैसे पाठ्यपुस्तकें, दोपहर का भोजन आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed