{"_id":"69503bb83a3b9ea7640282f1","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-131040-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विधायक ने एनएचपीसी अधिकारियों के साथ की मुलाकात, कई मामलों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विधायक ने एनएचपीसी अधिकारियों के साथ की मुलाकात, कई मामलों पर की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। विधायक कुलदीप राज दुबे ने एनएचपीसी के अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर जिले में एनएचपीसी की परियोजनाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान विधायक ने जलाशय से प्रभावित परिवारों के भूमि मुआवजे के लंबे समय से लंबित मुद्दे को उठाया। प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र और निष्पक्ष भुगतान करने को कहा। इसके अलावा शिव गुफा मंदिर से संबंधित मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। इसके धार्मिक महत्व और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने को कहा।
सुरंग परियोजना और एनएचपीसी के अन्य कार्यों से संबंधित चिंताओं पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से जन सुरक्षा पर्यावरण संतुलन और स्थानीय निवासियों द्वारा सामना की जा रही कठिनाइयों के संबंध में बात की। विधायक ने एनएचपीसी से स्थानीय प्रशासन और जनता के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया ताकि शिकायतों का समय पर समाधान किया जा सके। एनएचपीसी के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया कि उठाए गए सभी मुद्दों की सहानुभूतिपूर्वक जांच की जाएगी और जनता के हित में उचित कदम उठाए जाएंगे। बैठक में विधायक के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।