फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रोमांचक मैच में गीता नगर पैंथर्स ने सुनील मीनिया इलेवन को हराया

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हुए रोमांचक मैच में गीता नगर पैंथर्स की टीम ने सुनील मीनिया इलेवन टीम को एक विकेट से हराया। मीनिया इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सोलह ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर सिर्फ 88 रन बनाए। बल्लेबाज अजय ने 21 व मंजूर इलाही ने 15 रन बनाए वहीं टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
विज्ञापन

गीता नगर की तरफ से गेंदबाज डॉ. शालीन ने तीन, रजत ने दो जबकि मंजीत सिंह, समीर, कैलाश जमवाल व अनिकेत संबयाल ने एक-एक विकेट लिया। मीनिया इलेवन की तरफ से गीता नगर की टीम को दिया गया छोटा सा लक्ष्य उनके लिए बड़ा साबित हुआ और जीत हासिल करने को जोर लगाना पड़ा। गीता नगर की टीम ने 18.2 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। एक विकेट की जीत में गीता नगर के बल्लेबाज रोहित संथाल ने 28 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। इसके अलावा बल्लेबाज समीर ने 18 व डॉ. शालीन ने दस रन बनाए बाद में शालीन को ही मैन आफ द मैच दिया गया। मीनिया इलेवन की तरफ से विनोद ने तीन मंजूर ने दो और रोहित व धनुष सिंह ने एक-एक विकेट लिया। रोमांचक मैच को देखने के लिए स्टेडियम में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed