{"_id":"67fff88ddae76ac713059bb7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-122353-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अधूरे मार्ग पर दौड़ रहे थे वाहन, पुलिस ने ऑटो जब्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अधूरे मार्ग पर दौड़ रहे थे वाहन, पुलिस ने ऑटो जब्त किया
विज्ञापन
पौनी। तहसील मुख्यालय के साथ लगते माड़ी क्षेत्र से मता जाने वाले सड़क मार्ग पर बिना अनुमति के चल रहे वाहनों पर पुलिस ने बुधवार को शिकंजा कसा। इस दौरान कार्रवाई करते हुए एक ऑटो को जब्त किया गया। मार्ग की खस्ताहाल स्थित और वाहन चलने की खबर पंद्रह अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। इससे एसएचओ सोहन सिंह बंद्राल हरकत में आए और कार्रवाई की।
बता दें, तेरह किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पिछले छह वर्षों से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहा है। हाल में मार्ग पर किसी प्रकार के भी वाहन चलने की अनुमति नहीं है।
एसएचओ ने बताया कि इनका परमिट कहीं और का है लेकिन बिना अनुमति के चोरी छिपे चंद पैसों के लिए यह गाड़ियां अधूरे मार्ग पर चला रहे थे। एक दो बार इन का चालान भी किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऑटो को सीज किया बाकियों की जांच की जा रही है।