फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: चिनैनी में दिखे दो संदिग्ध, तलाशी अभियान चलाया

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरमथल के पास संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद चिनैनी पुलिस तथा सीआरपीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार की दोपहर चिनैनी पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे के निकट धरमथल के पास कुछ लोगों ने दो संदिग्ध व्यक्ति देखे हैं जो धरमथल से ऊपर गांव की ओर चढ़े हैं।
विज्ञापन

संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद चिनैनी पुलिस ओर सीआरपीएफ की टीम ने तुरंत एक्शन में आकर अपना सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान चिनैनी पुलिस के एसडीपीओ सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी जसविंदर सिंह तथा सीआरपीएफ के अधिकारी और उनकी टीम ने धरमथल तथा उसके आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया । वहीं धरमथल तथा उसके ऊपर तथा नीचे पड़ते गांव में लोगों को सूचना दे दी गई की यदि कोई संदिग्ध दिखे तो इसकी जानकारी तुरंत सुरक्षा कर्मियों को दी जाए। शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा लेकिन कोई भी संदिग्ध नहीं मिल पाया था। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed