फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सैन्य सम्मान के साथ बलिदानियों को दी विदाई, बलिदानी विपिन का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
jammu kashmir news
किश्तवाड़। जिले के पिंगनाला में शुक्रवार को गश्ती दल पर हुए आतंकी हमले में दो जवान बलिदान और दो घायल हुए थे। शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ बलिदानियों की पार्थिव देह को पैतृक स्थानों की ओर रवाना किया गया। इनमें एक नायब सूबेदार विपिन कुमार निवासी सुंदरबनी (राजोरी) और सिपाही अरविंद सिंह निवासी गांव हथोल, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला था। बलिदानी सूबदार विपिन कुमार की पार्थिव देह दोपहर 12 घर पहुंच गई। यहां शाम 5 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को किश्तवाड़ के भंडारकुट में आयोजित कार्यक्रम में बलिदानियों को सैन्य अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्रद्धांजलि देकर और सैनिक सम्मान के साथ देह को पैतृक गांव भेजी गई।
विज्ञापन

वहीं, हमले में घायल दो जवानों को शुक्रवार रात को ही उधमपुर रेफर कर दिया गया था। उधर, हमले के दूसरे दिन भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बलिदानी विपिन को 11 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि, मां-पत्नी बेसुध

सुंदरबनी। गांव पतराडा के बलिदानी सूबेदार विपिन कुमार का शनिवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शाम 5 बजे 11 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।


विपिन कुमार का पार्थिव शरीर दोपहर लगभग 12 बजे जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन के पहुंच गए। विपिन के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मां और पत्नी बेसुध रहे। लगभग 2 घंटे तक विपिन कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर में रखा गया। जिला उपायुक्त अभिषेक शर्मा और एसएसपी राजोरी रणदीप सिंह एवं सेना के उच्च अधिकारी भी बलिदानी विपिन कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों के साथ दर्जनों की संख्या में नेता भी उनके निवास एवं श्मशानघाट पहुंचे। यहां उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed