फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

कटड़ा में दो बसों की आमने-सामने टक्कर में बच्चे की मौत, 16 घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को लेकर कटड़ा से जम्मू आ रही हरियाणा की एक तेज रफ्तार बस कड़मल गांव के पास पहले से खड़ी हिमाचल रोडवेज की बस से जा टकराई। आमने-सामने की टक्कर में आगरा निवासी पांच साल के एक बच्चे शुभम कुमार की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे के माता-पिता भी शामिल हैं। चार घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। हरियाणा की बस का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार शाम करीब 5 बजे हरियाणा की बस (एचआर 38-जेड/8175) श्रद्धालुओं को लेकर कटड़ा से जम्मू की ओर आ रही थी। यह बस कड़मल गांव के नजदीक पहले से खाली खड़ी हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस(एचपी69/6872) से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें पलट गईं। हादसे में पांच साल के शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मां-बाप रंजीत (33) व रेखा (25) समेत 16 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर उत्तर प्रदेश की पुष्पा (35), लालचंद (38), बिलावर के तारिक (33) व कोटली निवासी उदयवीर (33) को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू भेज दिया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

---------------
बस की रफ्तार थी ज्यादा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरियाणा वाली बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी। मौके पर घायलों ने बताया कि उन्होंने बस के चालक से कई बार स्पीड कम करने के लिए कहा था परंतु उसने ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद से बस का चालक लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए जख्मी
-------------
1. रुचि सचदेवा (40), फरीदाबाद
2. गर्बित सचदेवा (13), फरीदाबाद
3. किशन सचदेवा (44), फरीदाबाद
4. सबिता कुमार (26), हरियाणा
5. रंजीत (33), अगारा
6. रेखा (25), आगरा
7. पुष्पा (35), यूपी
8. रूमा (14), यूपी
9. लालचंद(38), यूपी
10. प्रेम (10) यूपी
11. बाबूलाल (35), यूपी
12. तारिक (33), बिलावर
13. कुलदीप (31), दिल्ली
14. राजिंदर (41), दिल्ली
15. उदयवीर (11), कोटली
16. निहार बड़ू (22), झज्जर कोटली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed