{"_id":"613fb6bc8ebc3e35e94a5a6e","slug":"jammu-kashmir-news-katra-news-jmu243578747","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सोमवार को कटड़ा पहुंचकर कहा कि कश्मीर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने का सपना जल्द साकार होगा। उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा रेलवे स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म का शिलान्यास रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की महिला कर्मी ज्योति के हाथों करवाया।
रेल मंत्री ने कहा कि यह मां वैष्णो देवी की पवित्र भूमि है। इसलिए मातृ शक्ति से ही शिलान्यास करवाया जा रहा है, जो विकास के लिए शुभ संकेत है। परियोजना 29 करोड़ रुपये की लागत से एक साल में पूरी होगी। श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म हैं, लेकिन समय के साथ ट्रेनों की बढ़ती संख्या और जल्द इस महत्वपूर्ण रेल लाइन को बनिहाल तक शुरू करने के लिए दो नए प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस व्हीकल, निरीक्षण व्हीकल, फायर फाइटिंग व्हीकल आदि की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। परियोजना को दिसंबर, 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर जीएम रेलवे आशुतोष गंगल, डीएम रेलवे सीमा शर्मा, स्टेशन अधीक्षक आरके हक्कू, एसएसपी जीआरपी रेलवे संजय कोतवाल, डीसी चरणदीप सिंह, एसडीएम अभिषेक शर्मा, तहसीलदार अनिल चाढ़क, एएसपी अमित भसीन आदि मौजूद रहे।