फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jammu Kashmir National Highway Closed

Udhampur News: हाईवे बंद होने के कारण श्रीनगर जाने वाले वाहनों को रोका

विज्ञापन
Jammu Kashmir National Highway Closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री की हलचल के चलते 11 बजे के करीब जखैनी से वाहनों को श्रीनगर के लिए छोड़ा गया। लेकिन दोपहर 2 बजे के करीब रामबन के सेरी क्षेत्र में भूस्खलंन होने के बाद एक बार फिर से जम्म-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।
इसके चलते ट्रैफिक पुलिस की ओर से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को शहर के विभिन्न जगहों पर रोक दिया गया। हाईवे बंद होने के चलते छोटे-बड़े तकरीबन सौ के करीब वाहनों को रोका गया है। गौरतलब है कि हाइवे के बंद होने के चलते श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को जखैनी से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। जबकि किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह की ओर जाने वाले वाहन रोजाना की तरह सामान्य रूप से चलते रहे।
विज्ञापन

दो दिन पहले जिला रामबन में पड़ते सेरी में भूस्खलंन होने के बाद हाईवे बंद हो गया था। जिसके बाद सड़क पर आए मलबे को हटाकर हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। लेकिन एक बार फिर से शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब सेरी में भूस्खलंन होने से हाईवे बंद हो गया। इसके बाद श्रीनगर की ओर जाने वाले यात्री वाहन व ट्रकों को शहर के विभिन्न जगहों पर रोक दिया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक लगभग 100 वाहन उधमपुर में रोके गए हैं। वहीं, वाहन चालक व यात्री अपने वाहनों में बैठकर हाईवे खुलने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
सुबह 11 बजे के करीब वाहनों को श्रीनगर की ओर रवाना किया गया था। लेकिन दोपहर 2 बजे एक बार फिर से रामबन के सेरी में भूस्खलंन होने से सारा मलबा सड़क के बीचोंबीच आने के बाद हाअर्वे बंद हो गया। श्रीनगर जाने वाले लगभग 100 वाहन रोके गए हैं।
- जतिंद्र सिंह, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article