{"_id":"63130a4b4f5ed751b52a6205","slug":"jammu-kashmir-corona-update-reasi-district-covid-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Corona Update: रियासी जिला कोविड मुक्त, इन जिलों में भी घटे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Corona Update: रियासी जिला कोविड मुक्त, इन जिलों में भी घटे मामले
Sat, 03 Sep 2022 01:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:33 PM IST
सार
कोविड की दूसरी लहर के महीनों बाद कोई जिला कोविड मुक्त हुआ है। हालांकि कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
बच्चे की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड संक्रमित मामलों में गिरावट के साथ रियासी जिला कोविड मुक्त हो गया है। जिले में कोई भी सक्रिय मामला नहीं है। इसके साथ जम्मू संभाग में जिला रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, कठुआ, राजोरी और उधमपुर भी कोविड मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहे हैं। इन जिलों में 3 से 8 ही सक्रिय मामले रह गए हैं।
कोविड की दूसरी लहर के महीनों बाद कोई जिला कोविड मुक्त हुआ है। हालांकि कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जरूरी है। इसी से संक्रमण से बचा जा सकता है। इस बीच प्रदेश में शुक्रवार को 152 नए संक्रमित मामले मिले।
प्रदेश के सभी बीस जिलों में दैनिक आधार पर प्रत्येक में 30 से कम मामले मिल रहे हैं। जम्मू में 27, श्रीनगर में 28, बारामुला में 27, बडगाम में 21, पुलवामा में 10 नए संक्रमित मामले मिले हैं। नए मामले लगभग स्थानीय स्तर के हैं, लेकिन संक्रमण का प्रसार कम होने से राहत दिख रही है। वहीं, सार्वजनिक स्थलों पर कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 1039 सक्रिय मामले रह गए हैं,इनमें कश्मीर संभाग से 785 मामले हैं। प्रदेश में दैनिक आधार पर 10 हजार के करीब कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं। कोविड की तीन लहरों में अब तक 478083 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 4782 पीड़ितों की मौत हुई।