{"_id":"6359815c2ab20660e7733e59","slug":"jam-udhampur-news-jmu2709736140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी कस्बे में जाम की समस्या से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी कस्बे में जाम की समस्या से लोग परेशान
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में जाम की समस्या दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस कारण वाहन चालकों सहित दुकानदारों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे जहां समय की बर्बादी हो रही है वहीं आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों प्रदीप कुमार, देवराज और राजेंद्र कुमार आदि ने बताया कि कस्बे के मेन चौक में आए दिन जाम लगता रहता है। इसका बड़ा कारण कस्बे में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं होना है। कस्बे में आए लोग सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम लगता रहता है। जाम से निपटने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। लोगों ने कहा कि कस्बे के मेन चौक से विभिन्न रूटों पर वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में उक्त स्थान पर वाहनों के लिए नो पार्किंग जोन बनाना चाहिए और साथ ही प्रशासन को कुछ ऐसे स्थान चिह्नित करने चाहिए जहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। वहां पर नो पार्किंग जोन घोषित करना चाहिए। इससे एक तो जाम की समस्या भी दूर होगी साथ ही आम यात्रियों का सफर भी सुखद रहेगा। प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में जाम की समस्या से निपटने के लिए योजना बनाएं और छोटे वाहनों की पार्किंग बनाई जाए।
पार्किंग की समस्या की जानकारी है, जिसके लिए स्थान चयनित किया गया है। लेकिन अभी तक जगह नगर पालिका को नहीं मिल पाई है। प्रक्रिया जारी है, जिसके पूरा होते ही आगामी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
-मानिक गुप्ता, चेयरमैन, नगर पालिका