फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jam on the highway

जेएनयू मामले में हाईवे पर जाम लगाया, पुतला फूंका

Thu, 18 Feb 2016 12:46 AM IST
किश्तवाड़/अमर उजाला ब्यूरो
किश्तवाड़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
jam on the highway

जेएनयू दिल्ली में आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन द्वारा अफजल गुरू पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किश्तवाड़ इकाई ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहीदी मार्ग के पास नेशनल हाईवे पर जाम लगाया और पुतला फूंका।

विज्ञापन


परिषद की इकाई के मंत्री अखिल वजीर ने कहा कि जेएनयू में ऐसे आयोजन पूरी तरह से देश विरोधी है। ऐसे आयोजन करने वालों को विश्वविद्यालय से निष्कासित करना चाहिए।
विज्ञापन


मानेश्वर भारत ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त अफजल गुरू को फांसी हुई है। वह देश विरोधी था। उन्होंने कहा कि जेएनयू में ऐसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मांग करते हैं कि जिन लोगों ने ऐसा आयोजन किया है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए, नहीं तो परिषद आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

उन्होंने किश्तवाड़ के सभी स्कूलों में राष्ट्रगान शुरू करने की मांग की।  उन्होंने कहा कि अफजल गुरु पर कार्यक्रम देश की राजधानी में आयोजित हो रहे हैं, जिन्हें गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है।

इस पर केंद्र सरकार को गौर करना चाहिए। प्रदर्शन में सौरभ कोतवाल, शीतल शर्मा, विशाल सेन, शिवम शान, अनिकेत परिहार, नवनीत शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed