{"_id":"68603ecc976f4bf2be0d1047","slug":"iscon-temple-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-124710-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा चार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा चार को
विज्ञापन
रथ यात्रा की जानकारी देते इस्कान मंदिर के सेवादार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। इस्कान मंदिर की ओर से शहर में चार जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी शनिवार को इस्कान उधमपुर के सेवादार संजय व्यास ने दी।
उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा दोपहर दो बजे इस्कान के हरे कृष्णा मंदिर से शुरू होगी और विभिन्न बाजारों से होकर गुजरेगी। यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ को 56 भोग लगाया जाएगा और इसके उपरांत विधिपूर्वक रथ यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का महत्व द्वापर युग की एक घटना से संबंधित है।
उन्होंने कहा कि रथ यात्रा में शामिल होकर रस्सी को खींचने वाले भक्त, जीवन मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा में भाग लेकर पुण्य के भागी बने।