{"_id":"586fec4e4f1c1b0a32158c6b","slug":"intermittent-rain-throughout-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को पूरे दिन जारी रही। बारिश होने से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई। एयरफोर्स मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार की देर रात से शुक्रवार शाम तक 15 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
वीरवार की देर रात से आसमान पर गरजने वाले बादलों ने बारिश होने का संकेत दे दिया था। शुक्रवार की सुबह जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले तो बारिश शुरू हो चुकी थी। इससे लोगों को शुष्क सर्दी से निजात मिली। सुबह दस बजे के करीब कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। बाजार में खरीदारी करने के लिए निकले लोग छातों का सहारा ले रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर बाद एक बार फिर से बारिश थमने के कारण लोगों को लग रहा था कि अब बारिश नहीं होगी, लेकिन इंद्रदेव तो मेहरबान थे। दोपहर तीन बजते ही एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई जो देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। बारिश के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। कई लोग दिन भर आग का सहारा लेते दिखे। बाजारों में भी नौनक कम दिखी।
विज्ञापन
लगभग पूरे दिन रेहड़ी-फड़ी वाले भी बारिश के कारण ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। एयरफोर्स मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी बारिश के जारी रहने व पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की उम्मीद हैं।