{"_id":"629e42f37d3d655d7050ab66","slug":"inaugaration-udhampur-news-jmu2613734192","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में शुरू हुआ दूसरा जन सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में शुरू हुआ दूसरा जन सेवा केंद्र
विज्ञापन
फोटो...लोअर पलमाड़ में पंचायत घर में जिला उपायुक्त ने सीएसी का उद्घाटन किया।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। पंचायतों को डिजिटाइज करने के उद्देश्य से उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने पंचायत घर लोअर पलमाड़-ए में मॉडल जन सेवा केंद्र (सीएससी) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष ललिता देवी, डीडीसी पार्षद ताहिर मसूद, डीपीओ सुनील भुत्याल, आदि उपस्थित थे।
यह जिले में स्थापित दूसरा सीएससी है। पहला सीएससी पंचायत घर भागना-ए नागसेनी में स्थापित किया गया था, जो आम जनता को कई डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए लैपटॉप, डेस्कटॉप, पीवीसी सहित प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्शन व नवीनतम सुविधाओं से लैस है। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय लोग पैन कार्ड, ई-श्रम, आधार, आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी सेवाएं, नकद निकासी और जमा, बीमा योजनाओं सहित सरकार की प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने सीएससी पदाधिकारियों से कहा कि वे लोगों को उन डिजिटल सेवाओं के बारे में जागरूक करें, जिनका वे यहां लाभ उठा सकते हैं। इस बीच उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं की शिकायतें भी सुनीं, और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके वास्तविक मुद्दों का शीघ्र निवारण किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों को बताया कि जिला प्रशासन ने संपन्न योजना के तहत जागरूकता शिविर शुरू किया है, जिसका उद्देश्य आम जनता को कृषि और संबद्ध क्षेत्र की योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने स्थानीय जनता और किसानों से इन शिविरों में भाग लेने, उनके लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने और आय को दोगुना करने का आग्रह किया।

फोटो...लोअर पलमाड़ में पंचायत घर में जिला उपायुक्त ने सीएसी का उद्घाटन किया।- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...लोअर पलमाड़ में पंचायत घर में जिला उपायुक्त ने सीएससी का उद्घाटन किया।- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन