फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   In Katra... very lovely punishment is your court Bhavani

कटड़ा में ... बड़ा प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी

विज्ञापन
In Katra... very lovely punishment is your court Bhavani
कटड़ा। शारदीय नवरात्र के पास आते ही धर्मनगरी मां वैष्णो के रंग में रंगने लगी है। वहीं, प्रसिद्ध नवरात्र महोत्सव की भी तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। कटड़ा से भवन तक विदेशी फूलों और रंगबिरंगी लाइट लगाने का कार्य जारी है। इसके लिए कारीगर तैयारियों में जुटे हैं। पूरी धर्मनगरी दुल्हन की तरह सजने लगी है। मां वैष्णो की प्राकृतिक और कृत्रिम गुफाओं को विशेष प्रकार के विदेशी फल और फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव का एशिया चौक पर सात अक्तूबर को आगाज होगा। इसके लिए एशिया चौक से लेकर बस स्टैंड से फव्वारा चौक दोनों ओर रंगबिरंगी लाइट लगाई गई हैं। इसके साथ ही स्वागत द्वार बनाए गए हैं। उधर, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड भी महोत्सव के लिए सक्रिय हो गया है। स्थानीय प्रशासन से मिल कर योजना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में श्राइन बोर्ड के सीईओ कटड़ा से लेकर त्रिकुटा भवन तक गत दिवस दौरा कर स्थिति का जायजा ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, बाणगंगा के पास प्रसिद्ध स्रान घाटों की सफाई, भक्तों के लिए खानपान, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। नवरात्र महोत्सव को विशेष तौर पर कोविड एसओपी के तहत आयोजित किया जाएगा। इसमें दिशानिर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव में यह होंगे कार्यक्रम
नवरात्र महोत्सव में मुख्य रूप से शोभायात्रा, प्रभात फेरी, विशाल दंगल, हास्य व्यंग प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, श्रीमद्देवी भागवत कथा, माता रानी की कथा, दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा पहले व अंतिम दिन निकाली जाएगी। विशाल दंगल 10 अक्तूबर को होगा। इसकी तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। और भेंट प्रतियोगिता जो नो दिन चलता था वह इस वर नही किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार नहीं होगी भेंट प्रतियोगिता
कोरोना महामारी के चलते इस बार भेंट प्रतियोगिता नहीं होगी। प्रतियोगिता के आयोजक राकेश वजीर ने बताया कि इसको छोटा कर दो दिन नहीं कर सकते हैं। क्योंकि इसमें गायक अन्य राज्यों से भी आते हैं। इसमें मुख्य रूप से हंसराज हंस, नवीन पंजाबी, लखविंदर सिंह लक्खा, लखविंदर बडाली आदि शिरकत करते हैं। मगर कार्यक्रम छोटा करने की शर्त पर इसे नहीं आयोजित किया जा रहा है।

नवरात्र के पास आते ही यात्रा में बढ़ोतरी
शारदीय नवरात्र के पास आते ही मां वैष्णो की यात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। उम्मीद है कि इस बार नवरात्र में काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आएंगे। वीकेंड पर यात्रा में इजाफा देखने को मिलता है और आम दिनों में यात्रा 18 से 20 हजार के बीच रहती है। सोमवार को शाम छह बजे तक 12 हजार के करीव भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। वहीं, रविवार को 24834 यात्रियों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया है। उधर, मौसम साफ रहने के कारण चॉपर सेवा, बैटरी कार और रोपवे सेवा भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed