फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Impact of weekend corona curfew in the city throughout the day

दिनभर शहर में दिखा वीकेंड कोरोना कर्फ्यू का असर

विज्ञापन
Impact of weekend corona curfew in the city throughout the day
उधमपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर उधमपुर में शुक्रवार शाम से लगाए गए वीकेंड कोरोना कर्फ्यू का शनिवार को दिनभर व्यापक असर देखने को मिला। पूरे शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। बिना कारण किसी को भी आनेजाने नहीं दिया जा रहा था। सभी से पूछताछ की जा रही थी। केवल जरूरी कामों के लिए घर के बाहर निकले लोगों को ही आवगमन की अनुमति दी जा रही थी।
विज्ञापन

शहर में केवल स्वास्थ्य सेवाओं तथा मेडिकल की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। हालांकि शनिवार को सुबह के समय कुछ दुध व सब्जी की दुकानों को खोला गया था। जहां खरीददारी करने के लिए लोग भी काफी संख्या में अपने घरो से बाहर निकल आए थे। लेकिन जैसे ही पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, तो फौरन पुलिस टीम ने मौके पर पंहुच कर सभी दुकानों को बंद करवा दिया और लोगों को भी अपने-अपने घरों में लौटने को कहा। शहर के अंदर बिना जरूरी काम घूम रहे वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीते वीरवार को भी उधमपुर में 84 घंटें का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद सोमवार को इसमें ढील दी गई थी और केवल रोटेशन के अनुसार जरूरी वस्तुओं की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई थी। इसके बाद अब सात मई शुक्रवार शाम को सात से 10 मई सुबह 7 बजे तक के लिए दूसरी बार वीकेंड कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके पहले दिन शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रखे गए थे। किसी को बिना जरूरी वजह से के आवाजाही की अनुमति नहीं दी गई थी। दवाइयों की दुकानों के अलावा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। बिना कारण व बिना पास के लोगों की आवाजाही को बंद रखा गया। केवल स्वास्थ्य संबंधी और आपात सेवाओं के लिए अनुमति दी गई थी। इस दौरान नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस जवान दिनभर चौकसी करते रहे। प्रशासानिक अधिकारियों सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक बाजारों व नगर में गश्त लगाते रहे। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed