फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Husband who went to pick up his wife was beaten up by the in-laws

पत्नी को लेने गए पति को ससुराल वालों ने पीटा

विज्ञापन
Husband who went to pick up his wife was beaten up by the in-laws
उधमपुर। पत्नी को लेने ससुराल गए पति को ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तहसील रामनगर के मानी इलाके का रहने वाला मोहम्मद सदीक अपनी पत्नी को लेने के लिए मंगलवार को अपने ससुराल में गया था। जहां पहले से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर रात के समय कहासुनी हुई और इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसपर हमला कर उसे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पीड़ित के साथ जिला अस्पताल आए उसके परिवार के सदस्य लियाकत अली व अन्य ने बताया कि मोहम्मद सदीक का पहले से ही उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसके चलते वे कुछ दिनों से अपने मायके में है। मंगलवार को सुलह करवाने के नाम पर पीड़ित का ससुर उसे उधमपुर से अपने साथ ससुराल ले गया था। जहां देर रात ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। इसकी जानकारी पीड़ित ने अपने घर पर फोन करके दी। इसके बाद अगली सुबह पीड़ित को उसके घरवालों ने ससुराल से गंभीर हालत में लाकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन ससुराल पक्ष के कुछ ओर लोग उन्हें अभी भी धमका रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed