फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Highway open for 17 hours, only vehicles stuck in the middle were removed

17 घंटे खुला राजमार्ग, सिर्फ बीच में फंसे वाहन निकाले

विज्ञापन
Highway open for 17 hours, only vehicles stuck in the middle were removed
उधमपुर/रामबन। रामबन के मगरकोट में पस्सियां गिरने पर शुक्रवार रात से बंद हुआ राजमार्ग दोपहर करीब दो बजे खुल सका। राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे करीब दो हजार वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया गया। राजमार्ग बंद होने के कारण सुबह के समय उधमपुर से चिनैनी तक राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही, जिस कारण डोडा, चिनैनी, किश्तवाड़, भद्रवाह जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, शाम छह बजे मरम्मत कार्य के लिए हाईवे को बंद कर दिया गया है। इस कारण रविवार को भी यातायात बंद रहेगा। यह जानकारी रामबन प्रशासन ने ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया था। इस कारण रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और साथ ही उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उधमपुर में वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। पस्सी बहुत बड़ी थी, इसलिए रामबन प्रशासन ने पहले ही सूचना दे दी थी कि इसको हटाने में शनिवार दोपहर तक का समय लग जाएगा। शनिवार सुबह तक उधमपुर में घाटी जाने वाले सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान जब पटनीटॉप, डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ जाने वाले वाहन उधमपुर में पहुंचे तो जाम की स्थिति बन गई। उधमपुर से चिनैनी तक लगे जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस दोपहर तक मशक्कत करती रही। दोपहर बाद दो बजे फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने कड़ी मशक्कत के बाद 17 घंटे के बाद खोलने में कामयाबी पाई। पुलिस ने सबसे पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। उधमपुर में रोके गए ट्रकों को पुलिस ने शाम तक घाटी की तरफ रवाना नहीं किया गया था और पुलिस राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मशक्कत कर रही थी। वहीं, हाईवे पर फंसे वाहनों को निकालने के बाद यातायात को रविवार तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान रामबन में हाईवे की मरम्मत की जाएगी। यह जानकारी रामबन जिला प्रशासन ने ट्वीट के माध्यम से दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed