{"_id":"587139b94f1c1b1c5715871c","slug":"highway-closed-for-second-day-consecutive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के बदले मिजाज से राहत भी और आफत भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के बदले मिजाज से राहत भी और आफत भी
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुष्क ठंड और सूखे की मार झेल रहे लोगों पर इंद्रदेव की कुछ ज्यादा ही मेहरबानी हो गई। हर तरफ दो दिन से जारी झमाझम बारिश और बर्फबारी से काफी राहत तो मिली है, लेकिन आफत भी कम नहीं है। पर्यटकों के लिए मौसम बहार लेकर आया है, लेकिन स्थानीय लोगों के जीन-जीवन पर लगातार बारिश-बर्फबारी का बुरा असर पड़ने लगा है। दो दिन से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों के कई लिंक मार्गों पर यातायात खतरनाक हो गया है। शनिवार की सुबह से जारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण दूसरे दिन भी राष्ट्रीय बंद रहा। ट्रैफिक पुलिस के जवान जखैनी चौक से आगे किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दे रहे थे। कई यात्री वाहनों को वापस जम्मू लौटा दिया गया। जबकि कुछ वाहन चालक जखैनी चौक पर इस उम्मीद के साथ खड़े रहे कि शायद मार्ग खुलने का कोई संकेत मिले।
विज्ञापन
लेकिन शाम होने तक किसी भी वाहन को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के कारण बड़ी संख्या में घाटी की ओर जरूरी सामान लेकर जाने वाले ट्रकों को जखैनी और नेशनल हाइवे बाईपास पर रोक दिया गया है। कुछ में भी बड़ी संख्या में वाहन रोके गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को उधमपुर से डोडा, किश्तवाड़ के लिए जाने वाले वाहनों को जाने दिया जा रहा था, लेकिन शनिवार को कुद पत्नीटाप में हिमपात होने और रामनबन क्षेत्र में कई जगहों पर पस्सियां गिरने के कारण डोडा, किश्तवाड़ की गाड़ियों को भी रोक दिया गया।
चिनैनी और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्री वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही है। बारिश के रुकने व मार्ग से बर्फ हटाए जाने व क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत होने के बाद ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही होने की उम्मीद जताई जा रही है।