{"_id":"636951ed90c23b5e5b3d3cf2","slug":"heighway-udhampur-news-jmu271794539","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहाड़ में पत्थर गिरने से घाटी जाने वाले रोके बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहाड़ में पत्थर गिरने से घाटी जाने वाले रोके बड़े वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। उधमपुर व रामबन में मौसम के खराब होने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। रामबन के मेहाड़ में दिन में कई बार पहाड़ से पत्थर गिरने पर उधमपुर से घाटी जाने वाले बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। सुबह छह बजे के बाद से उधमपुर तक जगह-जगह ट्रकों की कतारें लगी हैं। दोपहर के समय मेहाड़ में पत्थर की चपेट में टवेरा वाहन आ गया, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
खराब मौसम का असर एक बार फिर से यातायात पर पड़ा है। उधमपुर व रामबन में सुबह से तेज बारिश के बीच मेहाड़ में पहाड़ से पत्थर व मलबा राजमार्ग पर गिरने लगा था। इस कारण एहतियातन राजमार्ग पर यातायात को बंद कर दिया जाता और फिर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने पत्थरों को हटा कर यातायात फिर से बहाल किया। दोपहर के समय श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहा यात्रियों से भरा टवेरा वाहन पत्थर की चपेट में आ कर क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षाबलों ने यात्रियों और चालक को वाहन से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए घाटी जिाने वाले ट्रकों के उधमपुर से आगे बढ़ने पर सुबह से ही प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस कारण उधमपुर में रोके गए ट्रकों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी और दोपहर तक टिकरी तक सैकड़ों ट्रकों को रोक दिया गया था। इस दौरान जखैनी, भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, फ्लाटा, टिकरी व अन्य कई स्थानों पर ट्रकों की कतारें लगी हैं। चालक आगे जाने की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मौसम में सुधार होने और अधिकारियों के आदेश के बाद ही ट्रकों को घाटी की तरफ रवाना किया जाएगा।