फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   heighway abandoned

साढ़े दस बजे हाईवे खुलते ही लग गया जाम

विज्ञापन
heighway abandoned
उधमपुर/रामबन। मरम्मत के चलते शुक्रवार को बंद किया गया राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार सुबह साढ़े दस बजे खुला। राजमार्ग के खुलने पर जब सैकड़ों की संख्या में वाहन चलने लगे तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते रामबन से उधमपुर तक विभिन्न स्थानों पर जाम लग गया और जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को भी दिन भर मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार को वाहनों की आवाजाही जम्मू से श्रीनगर की तरफ रखी गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामबन के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत के कार्य के चलते राजमार्ग को दिन भर बंद रखा गया था। मरम्मत के साथ फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कार्य भी चल रहा था। रामसू इलाके में दोपहर के समय अचानक ही पहाड़ से पस्सियां गिरने लगी और कुछ समय के बाद राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने पर दूसरी तरफ से कंपनी के वाहनों का भी रामसू की तरफ जाना बंद हो। कंपनी ने राजमार्ग को खोलने का भी काम शुरू कर दिया। लेकिन पस्सियां इतनी ज्यादा था कि रात को हटाने में कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

शनिवार सुबह फिर से पस्सियों को हटाने का काम शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे राजमार्ग केे खोलने में कामयाबी मिली। राजमार्ग के खुलने के बाद जब वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति मिली तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। पहले जाम रामबन में लगा। लेकिन जब उधमपुर में रोके गए वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया गया तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद जाम बढ़ता ही चला गया। रामबन से लेकर उधमपुर तक जाम को खुलवा कर यातायात को बहाल करने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम की स्थिति पैदा होने के बाद उधमपुर से घाटी जाने वाले वाहनों को रोक रोक कर घाटी की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed